बदायूं, अप्रैल 3 -- गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर हनुमान जयंती और पूर्णिमा के पावन पर्व पर विशेष धार्मिक आयोजन हुए। वेदमंत्रोच्चारण के बीच पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। माया सक्सेना के निर्देशन में बच्चों के विद्यारंभ संस्कार कराए गए। यज्ञ का संचालन शिवंवदा सिंह, पूनम अरोड़ा और डॉ. कंचन गुप्ता ने किया। सुरेंद्रनाथ शर्मा एवं नरेंद्र पाल शर्मा ने देवशक्तियों का पूजन किया। कार्यक्रम के अंत में देवकन्या भोज और भजन-कीर्तन हुए। इस अवसर पर सुखपाल शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, नत्थूलाल शर्मा, दिनेश चंद्र गुप्ता, चेतन्य बाबू, डॉ. सोहन पाल, मदन लाल झा, सुमन कुमार, सीपी शर्मा, महेश कुमार और पूरन देवी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.