गायत्री शक्तिपीठ धाम में हुआ यज्ञ
उन्नाव, अप्रैल 13 -- उन्नाव। गायत्री शक्तिपीठ धाम में गायत्री मंत्र का जप किया गया। यज्ञ का संचालन महिला मंडल प्रमुख मालती मिश्रा ने किया। साधकों ने आहुतियां डालकर यज्ञ पिता गायत्री माता से आशीर्वाद लिया। व्यवस्थापक सिद्धनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक युग ऋषि प. श्रीराम शर्मा आचार्य ने गुप्त गायत्री मंत्र को जन सुलभ कराके देश विदेश में गायत्री शक्तिपीठों का निर्माण किया। उनका उद्देश्य इनको जनजागरण केंद्र बनाकर सामाजिक कल्याणकारी कार्यों जैसे वैदिक संस्कार श्रृंखला को गति देना था। जनपद के गायत्री सेवकों की गोष्ठी में आकर वंदनीय माता शांतिकुंज हरिद्वार से कलश यात्रा मई में आएगी। जनपद में भ्रमण करेगा। इस दौरान अजय शुक्ला, मालती सिंह, रामरती, प्रिया दीक्षित आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.