गढ़वा, अप्रैल 27 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के जंगीपुर पेट्रोल पंप स्थित सेंट्रल बैंक के निकट वेद माता गायत्री शक्तिपीठ में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा शक्तिपीठ का आठवां वार्षिक उत्सव सोमवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः काल मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुआ। उक्त अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी जितेंद्र कुमार कमलापुरी उर्फ मंटू और उनकी धर्मपत्नी कंचन कुमारी विशेष रूप से शामिल हुए। जहां उन्होंने भगवान नर्मदेश्वर महादेव पर रुद्राभिषेक कर घर परिवार की सुख शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। उस दौरान हर हर महादेव.. जय भोलेनाथ, जय शिव के जयघोषों से पूरा परिसर गूंज उठा। वार्षिक उत्सव के अवसर पर सात कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आ...