मोतिहारी, मार्च 30 -- अरेराज। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में शक्ति पीठ अरेराज के ट्रस्ट का विधिवत गठन कर लिया गया। गठन की प्रक्रिया गायत्री मंदिर परिसर जनेरवा अरेराज में पूरी की गई। मुजफ्फरपुर जोन के मुख्य समन्वयक मणि भूषण ठाकुर एवं मोतिहारी जोन के समन्वयक अमरकांत झा के निर्देशन में संपन्न हुआ। इसमें राम शंकर तिवारी को मुख्य प्रबंध ट्रस्टी एवं सतीश कुमार को सहायक प्रबंध ट्रस्ट बनाया गया है। ट्रस्ट मंडल के सदस्य के रूप में डॉक्टर शत्रुघन पांडे, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार, मंतारा सिंह एवं उषा सिंह का चयन किया गया। मुख्य ट्रस्टी श्री तिवारी ने बताया कि नवगठित ट्रस्ट के सदस्यगण शांतिकुंज हरिद्वार के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में परमपूज्य गुरु श्रीराम शर्मा आचार्य के गायत्री साधना संदेश को जनजन तक पहुंचाने ...