गौरीगंज, अप्रैल 15 -- अमेठी। अपर्णा यादव, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष, सोमवार को गायत्री शक्तिपीठ अमेठी पहुंचीं। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा उपरांत गायत्री परिवार के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान अपर्णा यादव ने कहा कि भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए आध्यात्मिक जागरण जरूरी है। उन्होंने सूर्य उपासना और गायत्री उपासना को मानव जीवन के लिए सर्वोत्तम बताते हुए कहा कि इससे मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और नैतिक मूल्यों का विकास होता है। उन्होंने लोगों से नियमित साधना और भारतीय संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि तथा भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल भी मौजूद रहे। सभी ने सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.