गायत्री यज्ञ के माध्यम से गूंजा संस्कारवान पीढ़ी निर्माण का संदेश
मुंगेर, मई 18 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर स्थित साईं पैलेस में सामाजिक सद्भाव, संस्कारवान पीढ़ी निर्माण और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 110 याजकों ने विधिवत यज्ञाहूति अर्पित की, जबकि करीब 160 श्रद्धालु शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण में सहभागी बने। कार्यक्रम का शुभारंभ संजीव सिंह एवं उनकी पत्नी द्वारा विशेष पूजन के साथ किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन इसके बाद वैदिक रीति-रिवाज के साथ पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया गया। यज्ञाचार्य मनोज मिश्र ने श्रद्धालुओं से पर्यावरण संतुलन, राष्ट्र के सशक्तिकरण, जनकल्याण, सद्बुद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर विशेष आहुतियां दिलाईं। साथ ही नवग्रह, शिर्डी साईं बाबा एवं सद्गुरुदेव के लिए भी विशेष यज्ञाहूति अर्पित कराई गई।
महिला म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.