बलिया, जनवरी 2 -- बलिया, संवाददाता। शहर के महावीर घाट गंगा मार्ग स्थित गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव एवं 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को वैदिक मंत्रों एवं भक्ति गीतों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। शांतिकुंज हरिद्वार की टोली के विद्वान आचार्य रामतपस्या, प्रमोद शास्त्री, अभय सिंह, शिब्बू कुमार व घनश्याम ने गुरु वंदना, गायत्री माता की स्तुति और विभिन्न वैदिक मंत्रों के साथ 33 कोटि देवी-देवताओं का आह्वान कराया। साथ ही विश्व कल्याण, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए आहुतियां दी गई। टोली नायक रामतपस्या ने बताया कि यज्ञ से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मनुष्य के भीतर आत्म भाव जागृत होता है। पहले दिन गुरुवार की शाम प्रवचन में टोली नायक राम तपस्या ने बताया कि आज मनुष्य अपने अचिंत्य चिंतन का दुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.