आरा, मार्च 29 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के चातर स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तहत शनिवार को भव्य जल यात्रा निकाली गई। जल यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं और युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। पूरे वातावरण में 'गायत्री माता की जय' और 'यज्ञ भगवान की जय' के जयघोष से क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। जल यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर आसपास के प्रमुख मार्गों से होती हुई गंगा तट तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ जल भरकर श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल पर लौटे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। यात्रा में आगे-आगे बैंड-बाजे और धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने बताया कि यह महायज्ञ 29 मार्च से आगामी एक अ...