भागलपुर, मई 5 -- गोराडीह संवाददाता जगदीशपुर प्रखंड के सैनो गांव में चार दिवसीय 24 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दूसरे दिन सुबह सबसे पहले जाप, ध्यान और व्यायाम इसके बाद दोपहर में देव पूजन और गायत्री महायज्ञ किया गया। वहीं शाम में संगीत और प्रवचन आयोजित किया गया। महायज्ञ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में कराया जा रहा है। जिसमें बिहार, झारखंड और यूपी से आए कई पंडितों द्वारा हवन और जाप कराया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुति देकर परिक्रमा की। वहीं यज्ञ स्थल के मेले में विभिन्न प्रकार के मनोरंजन और अन्य दुकाने लगाई गई हैं जिसका लोगों ने आनंद उठाया। यह भी पढ़ें- गायत्री महायज्ञ में उमड़ा श्रद्धालुओं की भीड़ यह भी पढ़ें- गायत्री महायज्ञ क...