एटा, जनवरी 3 -- गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज मैदान पर चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शनिवार को पूर्णाहुति से समापन हो गया। सैकड़ों लोगों ने गायत्री परिवार की दीक्षा ग्रहण की। शनिवार को सुबह योग, प्राणायाम के बाद गायत्री महायज्ञ शुरू हुआ। अंतिम दिवस होने के कारण बड़ी संख्या में गायत्री परिवार कार्यकर्ता, श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। शांतिकुंज हरिद्वार टोली ने संगीत में यज्ञ प्रक्रियाएं करते हुए जीत के माध्यम से यज्ञ भगवान की महिमा का गुणगान किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार टोली प्रमुख वर्षा दीदी ने कहा कि यज्ञ सिर्फ कर्मकांड नहीं, बल्कि जीवन को सात्विक बनाने का वह माध्यम है, जो सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि संपूर्ण समाज और राष्ट्र के हित के चिंतन को रखता है। टोली में शामिल ब्रह्मवादिनी बहन विभा, गायत्री, अर्चना, चंपा, रश्मि, त्रिभुवन मिश्र...