चाईबासा, अप्रैल 2 -- चाईबासा। अमला टोला वार्ड संख्या 19 में स्थित आदर्श नगरपालिका बंग्ला मध्य विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ की गई। गायत्री परिवार चाईबासा द्वारा आयोजित अनुष्ठान में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। गायत्री मंत्रोचारण के साथ संपन्न महायज्ञ में संपूर्ण विद्यालय परिवार ने आगामी सत्र में बेहतर शैक्षणिक माहौल एवं विद्यालय की समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की। प्रधानाध्यापक असीम कुमार सिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी वैदिक परंपरा का पालन करते हुए भगवान की अराधना के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की गयी है। इस महायज्ञ का उदेश्य विद्यालय विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल कायम करना तथा बच्चों में संस्कार की वृद्धि करना है।

हिंदी हिन्दुस्ता...