कानपुर, मार्च 22 -- रूरा, संवाददाता। क्षेत्र के जगदीशपुर भटौली गांव में आयोजित चार दिवसीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया था। वहीं महायज्ञ के दूसरे दिन सुबह भक्तों ने महायज्ञ में आहुतियां डाली। रूरा क्षेत्र के जगदीशपुर भटौली गांव में कोठी बाबा मंदिर प्रांगण में चल रहे चार दिवसीय पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में रविवार को दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही हवन कुंड के पास सैकड़ों भक्तों की भीड़ जमा हो गई। सभी हवन कुंडों पर यजमानों के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र, महामृत्युजंय मंत्र सहित आदि मंत्रों के साथ आहुतियां डाली।इससे पूरे यज्ञ परिसर में माहौल भक्तिमय रहा।वही शांतिकुंज हरिद्वार से आए आचार्य परमानंद महाराज ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोग समाज की कुरीतियों से दूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.