बहराइच, अप्रैल 22 -- बाबागंज, संवाददाता। देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर में गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा काआयोजन किया गया है। बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से कार्यक्रम सराबोर रहा। इस अवसर पर प्रवाचक मानसिंह ने अपने कहा कि आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भावना के बल पर ही समाज और युग में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर समाज के उत्थान में योगदान दें। इस अवसर पर रवि शंकर गोस्वामी, रविंद्र कुमार, अनुज गिरी सहित टीम के अन्य सदस्यों ने प्रज्ञापुराण की संगीतमय प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्ति गीतों और कथा के माध्यम से आध्यात्मिक संदेशों का प्रभावी प्रसार किया गया। कार्यक्रम के आयोजक संजीव श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव और जगत राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.