गया, मई 27 -- गायत्री प्रज्ञा पीठ बांकेबाजार में अखंड ज्योति पत्रिका विस्तार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक अध्यात्मवाद को समर्पित पत्रिका के अधिक से अधिक पाठक बनाने और नियमित अध्ययन के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। साथ ही मनुष्य में देवत्व के उदय और धरती पर स्वर्ग के अवतरण के उद्देश्य से कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में पुराने एवं नियमित पाठकों को सम्मानित भी किया गया। सम्मेलन में आमस, इमामगंज, शेरघाटी, डुमरिया और बांकेबाजार के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर अशोक पाण्डेय, धीरेंद्र नाथ पटेल समेत कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...