बिजनौर, मार्च 9 -- बिजनौर। ग्राम शादीपुर में गायत्री परिवार की ओर से शिव मंदिर पर पांच कुंडी यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ हुकुम सिंह शास्त्री और बिजेन्द्र राठी ने कराया। हुकुम सिंह शास्त्री ने कहा कि इस समय पूरा विश्व अशांति के दौर से गुजर रहा है। हर कोई अपनी प्रभुता स्थापित करने के लिए बढ़ चढ़कर विध्वंसक अस्त्रों शस्त्रों का प्रयोग कर रहा है। यह कार्य मानवता के विरुद्ध है। भयंकर विनाश हो रहा है। यह सब सद्बुद्धि की कमी के कारण हो रहा है। इस विशेष विपरीत समय में गायत्री मंत्र की बहुत महत्ता है। उन्होंने सभी लोगों से गायत्री मंत्र का जाप और हवन करने को कहा। यज्ञ कार्यक्रम के मुख्य आयोजक वीर बाला और और राजेन्द्र सिंह रहे। हवन के यजमान मोहित वर्मा, विधि वर्मा, लाल बहादुर रानी वर्मा, निपेन्द्र पूजा रानी, जोगेन्द्र सिंह माया देवी, कामेन्द्र सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.