गायत्री मंत्र की व्यापकता के महत्व को समझाया
मुरादाबाद, जून 28 -- आर्य समाज स्टेशन रोड मुरादाबाद पर साप्ताहिक यज्ञ व सत्संग का आयोजन किया गया। पं वीरेंद्र आर्य ने मथुरा प्रसाद आर्य की यजमानी में वैदिक रीति से यज्ञ संपन्न कराया। इसके बाद शिवम आर्य व गोविंद राम ने ईश्वरीय भक्ति भजन प्रस्तुत किए। डॉ़ राम मुनि ने महर्षि दयानंद सरस्वती के अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश का पाठ किया, सूर्य प्रकाश द्विवेदी ने वेद मंत्रों की व्याख्या की। वहीं आर्य विद्वान कपिल मुनि ने गायत्री महामंत्र के महत्व की व्यापकता को समझाया। इस अवसर पर प्रधान डा अभय श्रोत्रिय, रमेश सिंह आर्य, मयंक आर्य, अरविंद आर्यबंधु आदि रहे। यह भी पढ़ें- गायत्री मंत्र की व्यापकता के महत्व को समझाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.