प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 10 -- चिलबिला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चल रही गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। तालाब पर राष्ट्र जागरण पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ की शुरुआत से पहले मंगल कलश यात्रा निकाली गई थी। शुक्रवार को पांचवे दिन महायज्ञ हवन हुआ। मंदिर समिति के व्यवस्थापक समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, रेखा उमरवैश्य ने पूजन किया। कथा व्यास कैलाश नारायण तिवारी ने बताया कि हमें सतमार्ग पर चलना चाहिए। माता गायत्री महायज्ञ में शामिल होकर भक्त पापों से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर किशन लाल, सोनू महाराज, सुरेश अग्रवाल, प्रमोद कुमार, छेदीलाल, सत्य प्रकाश केडिया, विकास, दीपक सभासद, आनंद उमरवैश्य, श्याम किशोर जयसवाल, पवन उमरवैश्य, बजरंग लाल, भानू यादव, संतोष उमरवैश्य, विवेक उमरवैश्य, मनोज ...