साहिबगंज, अप्रैल 25 -- साहिबगंज। शहर के कमल टोला की गायत्री परिवार की सक्रिय सदस्या मीरा कुसुम (62)का शनिवार को हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। वे करीब 62 साल की थीं। उनके पति कमलकांत मंडल जमालपुर उप जोन समन्वयक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह कुसुम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। स्थानीय चिकित्सकों से उनका इलाज कराया गया। कुछ देर के लिए स्थिति में सुधार भी हो गई थी। परंतु रात में अचानक और अधिक तबियत बिगड़ जाने के कारण उन्हें साहिबगंज सदर अस्पताल ले जाया गया । वहां इलाज के दौरान देर रात मीरा कुसुम का निधन हो गया। उनका एकमात्र पुत्र नाइजीरिया में इंजीनियर हैं तथा दो विवाहिता पुत्री हैं। उनका अंतिम संस्कार 27 अप्रैल को शहर के मुनीलाल शमशान घाट में किया जाएगा। इस बीच मीरा कुसुम के असाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.