गोड्डा, जून 23 -- सुन्दरपहाड़ी, एक संवाददाता। सोमवार को टेसोबथान गायत्री परिवार के जिला इकाई द्वारा सुन्दरपहाड़ी के सुदूर पिछड़े क्षेत्रों में सामाजिक सांस्कृतिक उत्थान के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ ही स्थानीय लोगों की भी भागीदारी हुआ। वहीं प्रखंड समन्वय समिति गठित होने के पश्चात क्षेत्र में यज्ञ,संस्कार,वृक्षारोपण,बाल संस्कार शाला,नशा उन्मूलन,कुरीति निवारण जैसे सामाजिक ,धार्मिक, गतिविधियां चलेगी। उक्त बैठक में गोड्डा से बिनोद महतो,अनिरुद्ध प्रसाद यादव,नर्सिंग महतो,बिपिन बिहारी,निलेश सिंह,दिलीप कुमार,परिवराजक बेदभूषण सिंह के अलावी स्थानीय परिजन दशरथ प्रसाद राम,मधुसूदन लाहा, केदारनाथ भगत,प्रमोद राम,विकास राम ,मनोज कुमार मंडल आदि उपस्थित हुए। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय महागायत्री पंच कु...