बिहारशरीफ, फरवरी 10 -- फोटो: नालंदा 01: बड़गांव सूर्य तालाब के पास पौधरोपण करते गायत्री परिवार के सदस्य। नालंदा, निज संवाददाता। ऐतिहासिक बड़गांव तालाब की पुरानी आभा वापस लौटेगी। अखिल विश्व गायत्री परिवार ने तालाब को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया है। मंगलवार को सूर्य तालाब के पास स्वच्छता और पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिले भर के करीब 40 कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया। गायत्री मंदिर के पास कार्यकर्ताओं ने तालाब के चारों ओर जमी गंदगी को साफ किया। पौधों को पशुओं से बचाने के लिए बांस और मच्छरदानी से घेराबंदी कर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पर्यावरण सह संयोजक विनायक ने बताया कि यह अभियान अब नालंदा जिले में नियमित रूप से साप्ताहिक स्तर पर चलाया जाएगा। ब्रांड एंबेसडर भैया अजीत ने कहा कि कोरोना काल ने हमें ऑक्सीजन की कीमत समझा दी है। यद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.