सुल्तानपुर, मार्च 19 -- कादीपुर। गायत्री मंत्र के उच्चारण से लोगों के अंदर सद्भावना, सुमति और एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना जागृत होती है। जिससे समाज में सुख एवं शांति का संचार होता है। यह बात हरिद्वार से पधारे समर बहादुर सिंह ने कहीं । वे बृहस्पतिवार को कस्बे के निराला नगर मोहल्ले में गायत्री दिव्य ज्योति कलश यात्रा की आरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कलश यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिव्य ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से जनमानस में सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था जागृत करने के लिए पूरे प्रदेश में भ्रमण किया जा रहा है। जिसके क्रम में आज कलश यात्रा कादीपुर पहुंची है। मां गायत्री के प्रभाव को घर-घर तक पहुंचाने के लिए एवं उन्हें स्थापित करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा ...