मुरादाबाद, मई 20 -- गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार एक जाग्रत तीर्थ है। वहाँ स्थित माता भगवती भोजनालय में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु परिजनों को भोजन-प्रसाद वितरित किया जाता है। इसी पुनीत उद्देश्य की पूर्ति हेतु गायत्री परिवार सुरजन नगर क्षेत्र के सक्रिय परिजनों द्वारा बुधवार को माता भगवती भोजनालय के लिए व्यापक अन्न संग्रह अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत ग्राम सुरजननगर, रामपुर भोघर, दुल्हापुर, बढ़ापुर, पायंदापुर, शरीफनगर, राजुपुर कला, भाईपुर, कर्णावाला, गांवड़ी, कर्णावाला जब्दी, दारापुर, मंदारपुर, बहियावाला, कर्णावाला रतूपुरा, लालावाला, खाईखेड़ा, नहरवाला, सरकड़ा परंपर माफी तथा रानीनांगल आदि गाँवों से श्रद्धापूर्वक अन्न संग्रह किया गया। अन्न संग्रह केंद्र सुरजननगर, शरीफनगर, दारापुर, रतूपुरा, रानीनांगल एवं पायंदापुर में स्थापित किए गए,...