गायत्री परिवार ने कराया हवन
गाज़ियाबाद, जून 1 -- ट्रांस हिंडन। वैशाली सेक्टर-4 स्थित गौर गंगा अपार्टमेंट्स में सोमवार को गायत्री परिवार, हरिद्वार के तत्वावधान में हवन कराया गया। गायत्री मंत्रों के उच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष श्रीकांत बाजपेई ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सौहार्द का संचार होता है। नरेंद्र चौहान, अजय स्वरूप, राजेश कुमार माहेश्वरी, एसके लांबा, नरेंद्र वर्मा, राज शर्मा और अखिलेश्वर राय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.