मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखाड़ाघाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ के सभागार में रविवार को 16 जिलों से आए गायत्री परिजनों की गोष्ठी हुई। इसमें अखिल विश्व गायत्री परिवार की माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष में चलाए जा रहे सात आंदोलनों को सफल बनाने पर मंथन किया गया। इस दौरान आरडीएस कॉलेज के मैदान में 12 से 15 दिसंबर तक प्रस्तावित 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।बताया गया कि 14 दिसंबर को देव संस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पांडेय का आगमन होगा। कार्यक्रम को उप जोन समन्वयक शिवानंद पांडेय, प्रदीप पांडेय एवं रघुनंदन साहु ने संबोधित किया। मौके पर शशिभूषण ठाकुर, ललितेश्वर प्रसाद सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, युवा प्रकोष्ठ के नितेश कुमार, सुमित कुमार, अरुण कुमार शाही और रामयाद त्रिवे...