लोहरदगा, सितम्बर 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। गायत्री परिवार ट्रस्ट लोहरदगा के चुनाव के बाद नये अधिकारियों श्री वेद माता गायत्री ट्रस्ट पूर्वी जोन के द्वारा मान्यता दिए जाने के उपरांत कई मुख्य सहायक प्रबंध ट्रस्टी और ट्रस्टी होने अपने पद से यह कहते हुए त्यागपत्र दे दिया है कि यह चयन प्रक्रिया अनुचित ढंग से किया गया है। त्यागपत्र देने वालों में मुख्य सहायक प्रबंध ट्रस्ट अजय कुमार मित्तल, दिलीप साहू समेत तीन सदस्य शामिल हैं। 12 जुलाई को कमेटी का जो पुनर्गठन किया गया था, उसमें मतदान प्रक्रिया का प्रयोग किया गया था ।जबकि गायत्री परिवार में मतदान की व्यवस्था है ही नहीं।पुनर्गठन में साजिश का आरोप लगाया गया है। जिन दस लोगों में से सदस्यों का चयन हुआ, उसमें प्रतिमा साहू को मुख्य ट्रस्टी के रूप में चयन किया गया है। लोगों का आरोप है कि वह गायत्री परिवा...