जहानाबाद, जून 21 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा मंडल कारा में योग एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बंदियों एवं कारा कर्मियों को योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जी सकता है। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग से स्वस्थ जीवन का संदेश,कार्यक्रम की अन्य गतिविधियाँ कार्यक्रम के दौरान प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा लगातार 264 वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन भी मंडल कारा परिसर में संपन्न हुआ। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ विभिन्न प्रका...