सासाराम, मार्च 7 -- नोखा, एक संवाददाता। पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने हेतु अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर नोखा पटेल नगर स्थित शिवमंदिर प्रांगण में शुक्रवार की शाम अखंड दीप शताब्दी महोत्सव के तहत वृक्षारोपण किया गया। गायत्री परिवार सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता श्यामलाल सिंह ने बताया कि माता भगवती देवी शर्मा एवं अखण्ड दीप शताब्दी वर्ष 2026 महामहोत्सव में कई प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्थानीय युवा प्रकोष्ठ द्वारा वृक्ष गंगा अभियान तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। आम, बेल, पीपल, पाकड़, अशोक, महोगनी आदि के पौधे लगाए गए। मौके पर राजेंद्र कुमार, रविशंकर सिंह, प्रो.अशोक चौधरी, सच्चिदानंदन सिंह, अरुण चौधरी, अनुपम कुमार, उमेश प्रसाद, राजेश कुमार, कामेश्वर चौधरी, सोनेलाल पटे...