साहिबगंज, सितम्बर 26 -- साहिबगंज। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से शनिवार को गायत्री परिवार की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा की पुण्यतिथि को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में 29-30 अक्टूबर एवं 1- 2 नवंबर को दिल्ली में तथा 21 - 22 नवंबर को शांतिकुंज हरिद्वार में विराट कार्यक्रम आयोजित होंगे। उक्त बातें स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में शनिवार को आयोजित हवन यज्ञ में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महिला मंडल की करुणामई भारती ने कही। उन्होंने कहा की भादो पूर्णिमा को माताजी की पुण्यतिथि मनायी जाती है। मौके पर उपस्थित महिला-पुरुषों ने माताजी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- गायत्री परिवार की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा की पुण्यतिथि मनी हवन यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद महिला मंडल की सदस्य...