गायत्री परिवार का रक्तदान शिविर 26 अप्रैल को
जमशेदपुर, अप्रैल 20 -- जमशेदपुर । अखिल विश्व गायत्री परिवार का नवयुगदल युवा प्रकोष्ठ के द्वारा आगामी 26 अप्रैल को जमशेदपुर ब्लड बैंक रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। गायत्री परिवार का नवयुग दल विगत 2006 से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन करता आ रहा है। जिसके अंतर्गत यह नवयुग दल का 63वां रक्तदान शिविर होगा। जिसके सुचारू रूप से आयोजन एवं सफलता हेतु आज गायत्री ज्ञान मंदिर भालू बासा में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां उपस्थित जनसमूह को रक्तदान करने के महत्व के बारे में बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने एवं लोगों को प्रेरित करने का आवाहन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.