मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ द्वारा मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन 11 अप्रैल को एलएस कॉलेज के खेल मैदान में होगा। सेमिनार में लगभग 10 हजार युवाओं को आमंत्रित किया गया है। कैसे सवारें अपना व्यक्तित्व, विद्यार्थी जीवन को कैसे सफल बनाएं, बेरोजगारी से मुक्ति कैसे पाएं, युवा शक्ति नशा से बचकर सृजन में लगे, युवा अपने लक्ष्य और आदर्श कैसे निर्धारित करें आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...