सोनभद्र, जनवरी 24 -- ओबरा, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय राम मंदिर प्रांगण में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ ओबरा के सौजन्य से पांच दिवसीय 12 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। इसके पूर्व शनिवार को सैकड़ों महिलाओं ने पीले परिधान में नंगे पांव सिर पर मंगल कलश रख लगभग 5 किमी लंबी भव्य कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो पर निकाली गई। इस दौरान ढोल नगाड़े एवं शंख बजाकर पूरे नगर को भक्तिमय कर दिया। समारोह की प्रवचन एवं कर्मकाण्ड टोली की प्रमुख ऊषा शर्मा ने देव आवाहन एवं कलश पूजन कराया। इसके उपरांत बड़ी संख्या में पीला वस्त्रधारी माताओं बहनों ने अपने सिर पर मंगल कलश को धारण कर राम मंदिर के मानस भवन से प्रारंभ होकर हनुमान तिराहा,गैस गोदाम रोड,गीता मंदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.