गायत्री नगर में श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन
औरैया, मई 15 -- औरैया, संवाददाता। नगर के हाईवे स्थित गायत्री नगर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा एवं श्रीराम कथा महोत्सव के सप्तम दिवस श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा पंडाल में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष, भजन-कीर्तन और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा वाचक सतीश अवस्थी ने गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अभिमान को समाप्त करने के लिए गोवर्धन पर्वत की पूजा कराई थी। जब इंद्रदेव ने क्रोधित होकर ब्रज में मूसलाधार वर्षा कराई, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की। कथा के दौरान छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इसके बाद महारास प्रसंग का वर्णन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.