गायत्री ज्योति कलश यात्रा का औरैया में भव्य स्वागत
औरैया, जून 23 -- गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से निकली अखिल विश्व गायत्री ज्योति कलश यात्रा का सोमवार को औरैया नगर में भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर ज्योति कलश का पूजन-अर्चन कर यात्रा में शामिल साधकों का अभिनंदन किया। यात्रा के नगर आगमन पर मंडी गेट स्थित परमात्मा शरण पुरवार के आवास पर ज्योति कलश का विधिवत पूजन किया गया। इस दौरान राहगीरों को शरबत वितरित कर सेवा कार्य भी किया गया। सायंकाल तिलक नगर स्थित भूतेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने गायत्री माता का पूजन एवं तिलक कर यात्रा का स्वागत किया। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे आचार्य समर बहादुर सिंह एवं सूर्या ने बताया कि यह ज्योति कलश यात्रा जनपद के सभी विकास खंडों से होकर पुन: हरिद्वार पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य विश्व शांति, नैतिक मूल्यों के संवर्धन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.