धनबाद, जनवरी 24 -- कतरास, प्रतिनिधि। गुहीबांध सलानपुर बस्ती स्थित हीरक कैंप में शुक्रवार गायत्री ज्ञान मंदिर का स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शुक्रवार को नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता गायत्री, गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा की प्रतिमा के विधिवत पूजन से हुई। इसके पश्चात गायत्री महामंत्र के सामूहिक जाप के साथ नौ कुंडीय यज्ञ संपन्न कराया गया। यज्ञ पूर्णाहुति के बाद महाआरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर मंदिर के संरक्षक बालगोविंद राम गुप्ता, बीनू गुप्ता आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.