गायत्री जयंती पर हुआ यज्ञ और भंडारा
मुरादाबाद, जून 24 -- सिविल लाइन स्थित गायत्री चेतना केंद्र में गायत्री जयंती एवं शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक आचार्य श्री राम शर्मा का महाप्रयाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ केंद्र में पांच कुंड़ीय यज्ञ से किया गया। कार्यकर्ताओं एवं उनके परिवार जनों ने यज्ञ में आहुतियां देकर विश्व कल्याण एवं सुख समृद्धि की कामना की। यज्ञ के बाद श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री राम शर्मा के चित्र के समक्ष पुष्पार्पण कर मन्नतें मांगी। इसके बाद भंडारा आरंभ किया गया। व्यवस्था में हरीश शर्मा, संतोष नारंग, आईके त्यागी, संदीप ओझा,हेमंत, मीनू बिज, मृदुला त्यागी,शीला त्यागी, सुषमा मेहरोत्रा, शालू मेहरोत्रा, आशा शंकर, पवन, बबीता, आदि का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- गायत्री जयंती पर दी आहुतियां, भंडारा में बांटा प्रसाद यह भी पढ़ें- सत्प्रवृत्तियों के विस्तार का लिया संक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.