गायत्री जयंती और गंगा दशहरा पर शक्तिपीठ में हुआ यज्ञ
लखीमपुरखीरी, जून 25 -- गायत्री जयंती और गंगा दशहरा पर बुधवार को यहां की गायत्री शक्तिपीठ में पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ किया गया। इसमें क्षेत्र के तमाम श्रद्धालुओं और गायत्री परिजनों ने आहुतियां डालकर पुण्य लाभ लिया। इसके साथ ही श्रीराम शर्मा आचार्य के महाप्रयाण दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। गायत्री परिवार के लोगों ने गुरुदेव के आदर्शों और लोक-कल्याणकारी विचारों को अपने जीवन में अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में शक्तिपीठ परिसर में एक नए साहित्य विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंत में हुए भंडारे में तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया। यह भी पढ़ें- पंचवेदी गायत्री महायज्ञ में लोगों ने समर्पित की आहुतियां यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा व गायत्री माता जयंती पर हुआ नौ कुंडीय महायज्ञ यह भी पढ़ें- गायत्री मंदिर में मना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.