गायत्री जयंती एवं महाप्रयाण दिवस पर कार्यक्रम आज से
साहिबगंज, जून 22 -- साहिबगंज। शांतिकुंज हरिद्वार से प्राप्त निर्देशानुसार इस वर्ष गायत्री जयंती समारोह एवं पूज्य गुरुदेव का महाप्रयाण दिवस 24 जून, बुधवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय चौधरी कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में मंगलवार को सुबह 05 बजे से शाम 05 बजे तक गायत्री महामंत्र अखण्ड जाप रखा गया है। इसके बाद बुधवार को सुबह 08 बजे से पांच कुंडीय गायत्री हवन यज्ञ होगा एवं गुरुदेवजी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। तदोपरांत महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। गायत्री जयंती के अवसर पर शक्तिपीठ में कार्यरत परिव्राजक एवं स्थाई दैनिक पुरोहितों को सम्मानित भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आह्वान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.