गायत्री चेतना केंद्र में देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्राओं की सोशल इंटर्नशिप शुरू
देहरादून, जून 27 -- देहरादून। गायत्री चेतना केंद्र, बडोवाला में शांतिकुंज हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा सोशल इंटर्नशिप के तहत विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत प्रतिदिन सुबह योग-प्राणायाम, गायत्री यज्ञ और एक्यूप्रेशर विधि से रोगों का उपचार किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही बडोवाला और पछवादून क्षेत्र के घरों में 'गृहे-गृहे दीप यज्ञ' का आयोजन कर विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र की समृद्धि के लिए आहुतियां दी जा रही हैं। इसी क्रम में उषा किरन नेगी के आवास पर दीप यज्ञ हुआ। गायत्री चेतना केंद्र के सुदर्शन सिंह नेगी ने बताया कि कार्यक्रम का समापन गायत्री आरती व प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान कई गणमान्य परिजन उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.