हमीरपुर, फरवरी 4 -- बुधवार को एनजीटी की दो सदस्यीय टीम ने प्रशासनिक अमले के साथ कस्बे से गुजरी गायत्री गंगा के अतिक्रमण एवं प्रदूषण का अवलोकन किया। इसके बाद टीम चंद्रावल नदी देखने के लिए मौदहा के लिए रवाना हो गई। कस्बे के समाजसेवी राजेश शिवहरे ने कस्बे से गुजरी गायत्री गंगा के अतिक्रमण एवं प्रदूषण को लेकर एनजीटी में याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने नदी को अतिक्रमण एवं प्रदूषण से मुक्त करने की मांग की है। एनजीटी ने सुनवाई करते हुए दो सदस्यीय टीम को भेज कर स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तलब की है। बुधवार को एनजीटी के सदस्य हरीश कुमार महावर एवं डॉ.कीर्ति वर्मा ने कस्बे से गुजरी गायत्री गंगा को का अवलोकन करके रिपोर्ट तैयार की है। बातचीत के दौरान एनजीटी के सदस्य हरीश कुमार महावर ने कहा कि गायत्री गंगा प्रदूषण एवं अतिक्रमण की शिकार है। रिपोर्ट ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.