संतकबीरनगर, मई 4 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के गायघाट में हुई युवक की हत्या मामले का एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया और पुलिस देखती रह गई। वैसे इस मामले में अब तक हत्यारोपी प्रधान समेत कुल 06 आरोपी जेल जा चुके हैं। जबकि दो नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। अज्ञात आरोपियों की पहचान भी अब तक पुलिस नहीं कर पाई है। पीड़ित परिजन पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।एक सप्ताह पूर्व गायघाट में बारात गांव से निकलकर तामा गोरखपुर के लिए प्रस्थान किया था। बारात विदाई के दौरान महिलाएं डांस कर रही थीं। महिलाओं के नाचने-गाने के दौरान किसी ने उनके ऊपर कंकड़ फेंक दिया। उसके बाद दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। नोकझोंक होते-होते मारपीट की नौबत आ गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.