मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- गायघाट/बंदरा। कथित वोट चोरी के विरोध में महागठबंधन के आह्वान पर बुधवार को गायघाट व बंदरा प्रखंड मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की गई। गायघाट में इस दौरान कर्पूरी भवन से गायघाट मुख्य बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक जुलूस निकाला गया। मौके पर पूर्व विधायक निरंजन राय, भाकपा माले जिला सचिव जितेंद्र यादव, मनोज सहनी, पाचू महासेठ, ललित यादव व विवेक कुमार आदि थे। वहीं, बंदरा प्रखंड चौक पर भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान गायघाट के पूर्व विधायक निरंजन राय ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण में गड़बड़ी कर लोकतंत्र को कमजोर किया गया है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च उन्ह...