गायघाट में सीमेंट की अवैध फैक्ट्री सील, उपकरण जब्त
मुजफ्फरपुर, जून 1 -- गायघाट, एक संवाददाता। बेला गोपी में चार वर्षों से संचालित अवैध सीमेंट फैक्ट्री मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। एक नामी सीमेंट कंपनी के पदाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने सोमवार को फैक्ट्री को पूरी तरह सील कर दिया। सामान और उपकरण जब्त कर लिया गया। कंपनी के प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह ने बताया कि बरामद सभी सीमेंट नकली थे। जांच में यह खुलासा हुआ है कि जमे और खराब सीमेंट को मशीनों से पीसकर रासायनिक पदार्थ मिलाए जाते थे। इसके बाद उसे विभिन्न ब्रांडों के बैग में पैक कर बाजार में कम कीमत पर बेचा जाता था। उन्होंने बताया कि इससे नामी कंपनियों की विश्वसनीयता और बाजार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। जांच के दौरान अन्य कई सीमेंट कंपनियों के नाम से तैयार नकली सीमेंट भी बरामद किए गए हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि पीयर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.