मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- गायघाट। बलौरनिधि पंचायत के भगवतपुर में बुधवार को सात दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ हुआ। साथ ही 39वां वार्षिक झंडोत्सव मेला भी शुरू हो गया। इससे पहले 551 कन्याएं बागमती नदी के त्रिमुहान घाट से कलश में जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचीं। कलश यात्रा के दौरान भक्ति गीत एवं जयकारे से माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के संयोजक शिक्षक लालबाबू राय ने बताया कि सात दिवसीय यज्ञ का 15 अप्रैल को लंका दहन के साथ विसर्जन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.