गायघाट में बागमती नदी पर तटबंध निर्माण का विरोध
मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- गायघाट, एक संवाददाता। बेनीबाद थाने के केवटसा चौक पर सोमवार को चास वास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा ने अनिश्चितकालीन सामूहिक अनशन शुरू किया। अनशनकारियों ने एक स्वर में बागमती नदी पर तटबंध निर्माण का विरोध किया। मोर्चा के संयोजक जितेंद्र यादव ने कहा कि गायघाट में बागमती नदी पर तटबंध का निर्माण होने से सैकड़ों लोग बेघर हो जाएंगे। सोमवार को अनशनकारियों ने कटरा प्रखंड की बर्री पंचायत में बांध निर्माण कार्य को रोक दिया। अनशनकारी रिव्यू कमेटी की रिपोर्ट आने तक बांध निर्माण पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना है कि 2017 में रिव्यू कमेटी का गठन किया गया। सरकार ने औपचारिकता पूरी की, लेकिन न तो संसाधन मुहैया कराया गया और न ही कोई निर्देश दिया गया। कुछ लोगों के दबाव में बार-बार बांध निर्माण शुरू किया जाता है। प्रशासन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.