मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के असिया गांव से लापता 12 वर्षीय किशोर गोपाल कुमार को पुलिस ने पांच दिन बाद बरामद कर लिया। गोपाल अपने गांव से करीब तीन किमी दूर जारंग हाईस्कूल के समीप शिव मंदिर के पास मिला। गोपाल के पिता संतोष सहनी ने बीते शुक्रवार को गायघाट थाने में उसकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में बताया था कि 21 अप्रैल को गोपाल घर से जारंग चौक पर सामान खरीदने के लिए निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला।वहीं, बरामद किशोर ने पुलिस को बताया कि घर में अक्सर हो रहे पारिवारिक विवाद से वह परेशान हो गया था। 21 अप्रैल को भी घर में झगड़ा हुआ था। इससे आहत होकर वह घर से निकल गया। उसके पास 1200 रुपये थे। वह जारंग हाईस्कूल के पास स्थित शिव मंदिर में रहने लगा। इस दौरान वह...