मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- गायघाट, एक संवाददाता। एनएच 27 स्थित जारंग चौक पर शनिवार की रात दो बसों में भिड़ंत हो गई। हादसे में कुछ यात्रियों को आंशिक रूप से चोट लगी है। दोनों बसों में करीब 125 यात्री सवार थे। इस दौरान अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बस पटना से सिमराही जा रही थी, जबकि दूसरी बस गुड़गांव से त्रिवेणीगंज जा रही थी। बताया जाता है कि जारंग चौक पर बस से यात्री उतर रहे थे। इसी बीच खड़ी बस में पीछे से दूसरी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। आक्रोशित यात्रियों ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट करने का प्रयास किया। दोनों बसों के इंचार्ज में जमकर नोकझोंक हुआ। मामला बिगड़ता देख स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची गायघाट पुलिस ने यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.