गायघाट में दो पिकअप पर लोड मवेशी बरामद
मुजफ्फरपुर, मई 17 -- गायघाट। एनएच-27 स्थित बेरुआ ढलान के समीप से पुलिस ने दो पिकअप पर लोड 20 मवेशियों को बरामद किया है। मौके से दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चार भाग गए। गिरफ्तार दोनों तस्कर मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख निवासी मो. करवान का पुत्र मो. अफजल तथा वैशाली जिले के कटहरा थाना क्षेत्र के अबक्करपुर निवासी धीरज कुमार का पुत्र गुड्डू नट है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि रानीगंज से मवेशियों को लेकर मनियारी जा रहे थे। थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बरामद मवेशियों को गोशाला भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.