मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- गायघाट, एक संवाददाता। एनएच 27 स्थित राजा होटल परिसर में बुधवार देर शाम आग लगने से एक दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं। होली को लेकर अधिकांश दुकानें बंद थीं। आग की चपेट में आने से होटल मालिक का एक ट्रक भी जल गया। एक बस भी आंशिक रूप से जल गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। अगलगी में दुकानदार राजेश कुमार, शिवचंद्र सहनी, परमेश्वर सहनी, विकास कुमार, विशाल कुमार, संजय सिंह, संजना राय, अरजीत सिंह, अमरजीत कुमार, अजीत कुमार, मनोज सहनी व चंदन कुमार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.