मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- गायघाट, एक संवाददाता। जाया में सोमवार को आग लगने से दस घर जलकर राख हो गए। भोला दास के घर से भड़की आग ने नौ और घरों को चपेट में ले लिया। मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। अगलगी में भोला दास, जोगिंद्र दास, सुलिंद्र दास, पोलिंद्र दास, भरत दास, शत्रुघ्न दास, सुनील दास, सुधीर दास, मो इसराइल व मो इसराफिल शामिल हैं। घटना की सूचना सीओ, आरओ व थानेदार को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...