गायघाट पहुंचे डीआईजी ने की मृतक के परिजनों से भेंट
बलिया, जुलाई 12 -- रेवती। इलाके के गायघाट निवासी कामजी गोंड की कथित रुप से पुलिस की पिटाई से मौत को लेकर उपजे तनाव के बीच रविवार दोपहर बाद डीआईजी (आजमगढ़) सुनील कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस उप महानिरीक्षक ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर दो पुलिसकर्मियों के साथ ही तीन अन्य पर नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही मिलने पर आरोपी एसआई और कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सीओ लाइन करेंगी। यह भी पढ़ें- Balia News: दरोगा, सिपाही और प्रधान समेत छह पर हत्या का केस डीआईजी ने कहा कि मामले की मजिस्ट्रेटियल जांच के लिए डीएम से अनुरोध किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.